महराजगज
महराजगंज जिले का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया है।पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र और नौतनवा 316 विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
अमनमणि त्रिपाठी को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने पार्टी में शामिल कराया इस मुलाकात के बाद अमनमणि बताया कि वे 14 तारीख़ के बाद उनके हज़ारों समर्थक एक बड़े कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल भी होंगे।
अमन मणि त्रिपाठी को कांग्रेस में आने के बाद से जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।
महराजगंज के बड़ी संख्या में जनता जानना चाह रहा है की क्या अमन मणि त्रिपाठी कांग्रेस का दामन लिया है इस सियासी उलटफेर के साथ लोग को इस विषय चर्चा करना शुरु कर दिया हैं कि क्या अमनमणि त्रिपाठी लोकसभा चुनाव क्या लड़ पाएंगे
सूत्रों का कहना है कि महराजगंज लोकसभा सीट पर सपा और कांग्रेस का गठबंधन है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हरी झंडी मिलने के बाद ही कांग्रेस यहां पर अपने उम्मीदवार को ऐलान क्या करेगा
अमनमणि त्रिपाठी 2012 में महराजगंज जिले की नौतनवा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वे दूसरे नंबर पर रहे।पहली बार 2017 में निर्दलीय चुनाव जीत उन्होंने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी लेकिन 2022 के चुनाव में बतौर बसपा प्रत्याशी वे नौतनवा सीट पर तीसरे स्थान पर रहे