सोनौली महराजगंज
लोकसभा महाराजगंज के भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री आज मंगलवार को सोनौली पहुंचे सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित वस्त्र प्रतिष्ठान श्री कलेक्शन नामक दुकान का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।
इसके पहले पंकज चौधरी का श्री कलेक्शन के प्रोपराइटर संजीव जायसवाल उनके पिता चंद्रभान जायसवाल सहित तमाम व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया इस उपरांत में सांसद प्रत्याशी पंकज चौधरी ने बड़ी संख्या में उपस्थित सोनौली के व्यापारियों से सीधा संवाद किया उनकी समस्याओं को सुना और निदान का आश्वासन दिया।
मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता बबलू सिंह व्यापारी नेता विजय रौनियार, महेंद्र जायसवाल, कृपा शंकर मद्धेशिया पप्पू सिंह प्रेम जायसवाल विशुन देव चौरसिया सुभाष जायसवाल भाजपा नेता अशोक जायसवाल प्रभाकर द्विवेदी कृष्ण धर्मेंद्र जायसवाल आनन्द जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी लोग मैजूद रहे