सिसवा जहदा इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया

 


सिसवा महराजगंज


महाराजगंज 63 लोकसभा से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में सिसवा विधानसभा के जहदा इंटर कॉलेज में एक चुनावी जनसभा को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है। गठबंधन के नेता जमानत पर छूटकर मोदी का


विरोध कर रहे हैं। जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सपा की साइकिल पंचर हो गई है। सपा-कांग्रेस गठबंधन की नाव डूब चुकी है  उन्होंने यह भी कहा कि इस बार गठबंधन की हवा निकल जाएगी एक तरफ माफियाओं का गठजोड़ है  तो दूसरी तरफ मोदी सरकार है।


कहा कि मोदी की गारंटी गठबंधन पर भारी पड़ रही है। पाकिस्तान दुनिया से भीख मांग रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं और जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे भी नहीं।


और उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने शरणार्थियों को पिछड़े वर्ग का सर्टिफिकेट देकर नौकरी दे दी है। अब इसकी जांच कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार व गरीबी को बढ़ावा मिला है। मोदी सरकार में जन धन योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है। गठबंधन करके मोदी को रोकने का सपना साकार नहीं होने वाला है।


इस मौके के  दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी,प्रेम सागर पटेल सभा को संबोधित किया। जब की मंच पर पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जयमंगल कन्नौजिया भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.