महराजगंज कांग्रेस पार्टी छोड़कर थाम दमान भाजपा का जिलाध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत

 


महराजगंज


महराजगंज :राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओ ने आज कांग्रेस छोड़ कर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। सांसद के कैम्प कार्यालय पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने फूल माला  पहनाकर स्वागत किया।


कांग्रेस नेता बगापार प्रधान विवेक प्रताप सिंह उर्फ निक्कू सिंह एवम तमाम साथियों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आम जनता कांग्रेस, सपा और बसपा से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि आप सभी कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय बन चुकी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम तय कर रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन का राज कायम हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की भजपा सरकार में गाँव गरीब किसान का उत्थान हो रहा वही संस्कृति और विरासत का सम्मान भी हो रहा है।


भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में राष्मीराज सिंह, रजत सूर्यवंशी, संदीप वर्मा, दिनेश कन्नौज्जिया, जय हिंद वर्मा, राजू मौर्य, रविन्द्र शाही, अभिषेक वर्मा, बबलू यादव, दिवाकर राय, धनंजय अग्रहरी, राहुल गुप्ता, रघुनाथ यादव, निवास साहनी, सहित चार दर्जन से अधिक लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, राजीव द्विवेदी, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.