सोनौली महराजगंज
नगर के प्रतिष्ठित एवं समाजसेवी युवा नेता सोनू साहू के आवास पर पहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत बड़े गर्मजोशी के साथ हुआ, वही सोनू साहू ने फूलमाला व अंगवस्त्र के साथ उनका स्वागत किया, स्वागत के क्रम में भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, बिक्की साहू, बृजकिशोर गुप्ता, नंदलाल गुप्ता आदि ने भी फूलमालाओं व अंगवस्त्र से जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
बताते चले नगर पंचायत सोनौली के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं युवा समाजसेवी सोनू साहू के आवास पर प्रथम आगमन के मौके पर पहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय का भब्य स्वागत किया गया इस दौरान सोनू साहू ने नगर में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर चर्चा की।
जन समस्याओं पर बात रखते हुवे सोनू साहू को जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि, जब भी जरूरत लगे हमे किसी भी समस्या से अवगत कराएं, अविलम्ब समाधान किया जाएगा। वही कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में व्यापारियों एवं स्थानीय लोगो की उपस्थिति रही।