नौतनाव महराजगंज
बिदित हो कि, नगर पालिका नौतनवा में भ्रष्टाचार की आंधी में धनादोहन का काम बड़े जोर शोर के साथ चल रहा है, वही नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर व्यापारियों ने कमर कस ली है, इसी क्रम में आज मंगलवार को दोपहर व्यापारियों का एक जनप्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम नौतनवा को ज्ञापन सौंपा।
बताते चले कि, नौतनवा नगर में नगर के मुख्य मार्ग पर अस्पताल चौराहा से स्टेशन चौराहा तक नाले का निर्माण किया जा रहा है जो की ये पूर्णरूप से मानक के विपरीत निर्माण कार्य एवं सन्तोष जनक कार्य नहीं किया गया है कुछ स्थान पर कार्य को अधुरा छोड़ दिया गया एवं नाले निर्माण कार्य हेतु खनन किये गये इस कार्य में नाली के गन्दे पानी एवं कचड़े का जमाट सड़क पर हो जा रहा है जिससे हम व्यापरियों को काफी परेशानियों हो का सामना करना पड़ रहा है
जैसे कि नई बिमारीयां दस्तक दे रही है। ठेकेदार को बार बार चेतावनी देने बाद भी इस पर कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा है और नगर पालिका ईओ के तरफ से कोई कानुनी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। यह नाला निर्माण कार्य जो किया गया है पूर्णरूप से भ्रष्टाचार कार्य किया गया है। जो मानक है विपरीत कार्य है ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए उनका लाइसेंस निरस्त करने के लिए और कार्य करने के लिए सही रूप से किया जाए
संतोष अग्रहरी जिला अध्यक्ष बताया है कि जनसामान्य से हो रही असुविधा को दृष्टि को रखते हुए नाले के मानक विपरित कार्य को निष्पक्ष रूप से कार्य की मांग किया ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए और रूके हुए निर्माण कार्य करने के लिए मांग किया गया
मुख्य रूप से संत जायसवाल, किसन खेतान, मनोज टिबड़ेवाल, वीरेंद्र जायसवाल, बाबुल मिश्रा, किशोर मद्देशिया आदि उपस्थित रहे।