सोनौली महराजगंज
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार का रविवार देर रात नेपाल के भैरहवां में एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। इस घटना से नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त है। 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार आदर्श नगर पंचायत सोनौली में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम वे बाइक से नेपाल स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटते समय भैरहवां के देवकोटा चौक के पास घने कोहरे के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। भैरहवां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि जितेंद्र कुमार सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में कर्मचारियों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु से नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी गहरे शोक में हैं जितेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोहिन नदी के सेमरा घाट पर होना है









