अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनौली नगर इकाई सह एस एस बी ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

 


सोनौली महराजगंज


सरहदी नगर सोनौली में आज ABVP कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को जो कि 12 जनवरी से 23 जनवरी तक ABVP  युवा पखवाड़ा के रूप में मनाता है को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्थानीय सीमा चौकी के एस एस बी के जवानों के साथ मनाया। आज जहां पूरा देश स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में किसी न किसी कार्यक्रमों अथवा क्रियाकलापों के माध्यम से मना रहा है वही सनौली नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने पहले स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि तथा दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न किया जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित शिवम नाथ शर्मा जिला संयोजक तथा अभिषेक श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन तथा उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला साथ ही नौतनवा तहसील प्रमुख सनी गुप्ता ने एस एस बी , सभी


 दायित्वधारीयों तथा वहाँ उपस्थित आम जनमानस का सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी जी के नारे "उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक सफलता ना मिल जाये" ने बहुतों के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन ला दिया। इस मौके पर नगर मंत्री सूरज यादव, सह मंत्री अविष्कार अग्रहरि, सह मंत्री अंकिता अग्रहरि, सोशल मीडिया संयोजक एवं नगर आंदोलन संयोजक सूरज जायसवाल, SFD संयोजक आशुतोष अग्रहरि, SFD सहसंयोजक अश्वनी जायसवाल, सलोनी गौतम, निकिता जायसवाल, सनोवर खातून, SFS संयोजक आस्था मद्धेशिया, SFS सहसंयोजक आदित्य केसरी, शालिनी मद्धेशिया, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख माही शाह, RKM सह संयोजक अन्नू गुप्ता, खेलो भारत संयोजक नीरज अग्रहरि, खेलो भारत सह संयोजक पूजा भारती, कार्यकारिणी सदस्य अंकिता मद्धेशिया,नौतनवां तहसील संयोजक विराज मद्धेशिया,तहसील नगर इकाई कार्यकर्ता शेखू खान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, युवा नेता विकास मिश्रा, अजय कौशल सहित तमाम जनमानस उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.