सोनौली, महराजगंज।
नगर के प्रतिष्ठित एवं समाजसेवी युवा नेता सोनू साहू के आवास पर पहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे का स्वागत बड़े गर्मजोशी के साथ हुआ. वही सोनू साहू ने फूलमाला के साथ उनका स्वागत किया इसी क्रम में भाजपा नेता प्रेम जायसवाल फूलमाला पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।पार्टी संगठन को लेकर मेहनत करते हुए योगदान दें।आगामी 2027 के संकल्प को लेकर रणनीति बनाकर काम करें।
इस दौरान सोनू साहू सहित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल व पप्पू लाला,बिक्की गुप्ता,सुनील यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।