ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा नेताओ ने महराजगंज में लहराया तिरंगा

 


महराजगंज

महराजगंज :भारतीय सेना के फोर्टीफाइड स्क्वाड्रन ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित करते हुए शनिवार को महराजगंज में भाजपा की ओर से शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। सुबह 8:15 बजे शुरू हुई यह यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगी रही, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री

पंकज चौधरी तथा नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि आज का भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।


विधायक जयमंगल कनौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद फरेंदा अध्यक्ष राजेश जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल विजय उत्सव नहीं, बल्कि भारत की ताकत और एकता का संदेश है


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.