दुबई जा रही 22 महिलाओं को पकड़ कर परिजनों को सौपा दिया गया मानव तस्कर हुआ फरार


सभी महिलाएं 24 से 30 वर्ष की मानव तस्कर फरार


सोनौली महराजगंज


भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे नेपाल बेलहिया सीमा में नेपाल माइती सेवा संस्था की कार्यकर्ताओ ने सोनौली सीमा भारत के रास्ते दुबई जा रही थी। पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस के सहयोग से उन्हें परिजनों को सौपा जाएगा। सभी महिलाएं नेपाल से सुदूर पहाड़ी जिलों से है। और सभी विवाहित है।

मंगलवार की देर शाम सोनौली से सटे नेपाल बेलहिया सीमा में नेपाल स्वयं सेवी संस्था के कार्यकर्ता नेपाल से भारत जाने वाले महिलाओं और बच्चों पर नजर रख रही थी। इस दौरान एक दो कर करीब दो धंटे के अंतराल में 22 महिलाओं को संदेह के आधार पर संस्था के लोगो ने रोक लिया और अलग अलग पूछताछ में सभी ने दुबई जाने की बात कही। जिसकी सूचना संस्था के लोगो ने पुलिस को दिया।

माइती सेवा की अध्यक्ष माया खत्री ने बताया कि इलाम, झापा, लामजुम, काठमांडू गोर्खा, सुनसरी नवलपरासी, दोलखा की 22 महिला भारत के रास्ते धरेलू काम के लिए दुबई जा रही थी। सभी विवाहित है। और सभी की उम्र 24 से 30 वर्ष के बीच है। संदेह के आधार पर रोका गया और पूछताछ में पता चला कि विदेश जाने वाली है। इनके साथ के युवक सोनौली बस डिपो के पास है जो इनके पकड़े जाने के बाद फरार हो गए। पुलिस की मद्त से परिजनों को सौप दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.