काठमांडू मार्ग मुगलिंग में भूस्खलन आवागमन बन्द होने के कारण भारतीय पर्यटक भी फसे

 



सोनौली। महराजगंज


सोनौली से काठमांडू जाने वाले मुख्य मार्ग 

पृथ्वी राजमार्ग के मुगलिन मालेखु खंड के अंतर्गत चितवन के इच्चकामना ग्रामीण नगर पालिका-5 स्थित तुईन खोला के निकट भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। दोनो तरफ से आवागमन बन्द होने के कारण भारतीय पर्यटक भी फसे है।

क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, मुगलिन के एसपी नरेश सुवेदी ने बताया कि मंगलवार की सुबह भारी वर्षा के कारण भूस्खलन में राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सड़क से  भूस्खलन हटाने का काम जारी है। भूस्खलन के कारण गंतव्य की ओर जा रहे वाहन रास्ते में ही रुक गये हैं। सैकड़ो भारतीय एवं नेपाली पर्यटक वाहन फस गए है। चितवन में इच्छाकामना ग्रामीण नगर पालिका-5 में तुइन खोला में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन को साफ करने के लिए उत्खनन मशीनों का उपयोग करके सड़क को साफ करने का काम चल रहा है। भूस्खलन के कारण दोतरफा सड़क अवरुद्ध हो गई है। उत्खनन मशीनों का उपयोग करके भूस्खलन को हटाने का काम चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.