बॉर्डर पर मानव तस्करी का नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय लड़कियों समेत चार किया गिरफ्तार

 



 सोनौली महराजगंज


भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से सटे रूपनदेही जिले के कालिदहा पुलिस चौकी के पास नेपाल पुलिस वाहनो की जाच के दौरान नेपाल से वापस भारत जाने के दौरान मानव तस्करी के आरोप में एक महिला सहित दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जिसमे तीन भारतीय नागरिक गोरखपुर के कैम्पियर गंज के रहने वाले है। जबकि एक युवती नेपाल की है। नेपाल पुलिस इनके नेपाल में आने और जाने के सम्बंध में जानकारी जुटा रही है। नेपाल पुलिस ने बताया कि यह लोग नेपाली युवतियों को बरगला कर आर्केस्ट्रा सहित अन्य स्थानों पर लेकर जाने और मानव तस्करी से जुड़े ह्यो सकते है।


पुलिस डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि कालीदहा चेकपोस्ट, नेपाल-भारत सीमा, लुम्बिनी सांस्कृतिक नगर पालिका, जिला रूपन्देही, शुभा अवार गांव नेपाल एवं कालीदहा पुलिस चौकी, रूपन्देही से तैनात पुलिस टीम ने  लड़कियों को बरगलाकर नेपाल से भारत ले जाते हुए पाया तथा उन्हें नियंत्रण में लिया जिसमे भारत उत्तर प्रदेश जिल्ला गोरखपुर कैम्पियरगंज कुवर बलुवा निवासी गीता गौड उम्र 38, उसी स्थान की नेहा पांडेय उम्र 19 वर्ष कुवर बंदोह निवासी प्रमोद कुमार उम्र 26 वर्ष के साथ निर्मला लोध उम्र 19 वर्ष निवासी गेदहवा रूपनदेही नेपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.