भारत नेपाल सीमा सोनौली बिना वीजा के डिपार्चर कराने पहुंची उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

 



सोनौली महराजगंज


भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर बिना वीजा के डिपार्चर कराने पहुंची उज्बेकिस्तान की एक महिला को आब्रजन विभाग ने जांच के दौरान हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम एक विदेशी महिला भारत से नेपाल जाने के उद्देश्य से सोनौली स्थित भारतीय आब्रजन कार्यालय पहुंची और पासपोर्ट जांच हेतु प्रस्तुत किया। अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मांग पर वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकी। इस पर आब्रजन अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।


पूछताछ में महिला की पहचान उमीदा जुरेवा, निवासी ताशकंद, उज्बेकिस्तान के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उसके पास भारत का वैध वीजा नहीं है।


आब्रजन विभाग ने महिला को संबंधित रिपोर्ट के साथ सोनौली पुलिस को सौंप दिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सोनौली अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आब्रजन विभाग की तहरीर पर विदेशी महिला के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.