सोनौली, महराजगंज।
सोनौली व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल की माता के निधन की सूचना मिलने पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी आज सोनौली स्थित उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे। इस दौरान विधायक ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि माता का साया परिवार के लिए सबसे बड़ा संबल होता है, उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई व्यापारी,और मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल रवि वर्मा धर्मेद्र जायसवाल दीपक बाबा नीरज जायसवाल सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट








