नगर पंचायत सोनौली भावी चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल गुप्ता से की विशेष मुलाकात,समीर त्रिपाठी

 


बूथ सशक्तिकरण को लेकर निकले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने आदर्श नगर पंचायत सोनौली के भावी चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल गुप्ता से की विशेष मुलाकात, इससे पहले सेक्टर प्रभारी प्रेमनाथ सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों से जन सम्पर्क किया।


बताते चले कि, बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा ने हर एक बूथ पर अपनी पैनी नजर जमा दी है, इसी क्रम में भाजपा के सबसे तेज तर्रार नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करते हुऐ आदर्श नगर पंचायत सोनौली भावी चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल गुप्ता के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।

वार्ता के दौरान नगर में विद्युत आपूर्ति ठप होने की समस्या पर आदर्श नगर पंचायत सोनौली भावी चेयरमैन प्रत्यासी कन्हैयालाल गुप्ता ने समीर त्रिपाठी से कहा कि नगर की जनता बिजली को लेकर कोहराम मचा रही है, घरों में पानी की भारी किल्लत हो गई है, वही समीर त्रिपाठी ने कहा कि नगर में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन भी दिया


इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, मधुर सिंह, नरेन्द्र तिवारी, सत्येन्द्र नाथ सिंह, सोनू साहू, विक्की साहू, जुगुल किशोर कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.