बिजली कर्मियों के हड़ताल से सबसे ज्यादा समस्या बिजली आपूर्ति और पानी को लेकर सामने आई है, वही दूसरी तरफ बच्चों के परीक्षा को लेकर समस्याएं उतपन्न है, विद्युत कटौती होने से बच्चे पढ़ाई नही कर पा रहे है, यही नही, नगर में बिजली नही होने से पानी के लिए हाहाकार मच गया।
जल समस्या को देखते हुवे नगर पंचायत सोनौली ईओ राजनाथ सिंह यादव ने विद्युत आपूर्ति ठप होने के आज तीसरे दिन वार्ड नम्बर 11 वाल्मीकि नगर एवं वार्ड नम्बर 12 घनश्याम नगर स्थित जलकल में पानी सप्लाई हेतु दोनों जगह जनरेटर का प्रबन्ध किया है।
नगर पंचायत सोनौली के मनोनीत सभासद एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने कहा कि, पानी की भारी किल्लत को देखते हुवे नगर पंचायत प्रशासन ने दोनों ट्यूवेल पर बिजली प्रबंधन हेतु जनरेटर का प्रबंध किया है।
युवा भाजपा नेता रवि वर्मा ने कहा कि, बिजली कर्मियों के हड़ताल का खामियाजा आम जनता को उठानी पड़ रही है, उनके हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बच्चों की पढ़ाई जहां बाधित हो रही है उसका सीधा असर उनके परीक्षा में खलल पड़ता नजर आ रहा है, जबकि घरों में पानी की भारी समस्या देखा जा रहा है, जलकल पर जनरेटर लगने से लोगो को पानी सप्लाई समय से मिलेगी।
वही ईओ राजनाथ सिंह यादव ने बताया कि, आज से जलकल से पानी सप्लाई शुरू हो जाएगा। इस मौके पर गुड्डु गुप्ता, उमाकान्त मद्धेशिया, बबलू सिंह, सचिन त्रिपाठी, विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।