सोनौली के सुभाष नगर वार्ड में लगा चौपाल, कामना त्रिपाठी ने सुनी समस्या

 


सोनौली महराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत सोनौली की निवर्तमान नगर अध्यक्ष कामना त्रिपाठी ने सुभाष नगर वार्ड नम्बर 9 में जन चौपाल लगा कर महिलाओं से की वार्ता इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपनी पीड़ा कामना त्रिपाठी से साझा करते हुए कहा कि, नगर को आपकी जरूरत है।


वही जन चौपाल में कामना त्रिपाठी ने कहा कि, जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ दिवंगत सुधीर त्रिपाठी को विजयी बनाते हुवे विकाश पुरूष कहलाने का उपहार दिया, उससे मैं आप सबकी सदा ताउम्र ऋणी रहूंगी, इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने कामना त्रिपाठी को अपना पूर्ण समर्थन देते हुवे कहा कि, निकाय चुनाव में नगर का एक एक महिलाओं का वोट आपको मिलेगा।


इस दौरान बिन्दु देवी महरून निशा समीरुन निशा कमलावती देवी, फूल मती, चन्दा देवी, कुसुम देवी, शबनम खातून, इसरून जहां, खुसबू निशा, सीमा खातून सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रही।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.