नगर निकाय चुनाव सोनौली :- "जनता का रुझान" नगर निकाय सर्वे रिपोर्ट

 


नगर निकाय चुनाव सोनौली को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों एवं नेताओं ने अपनी कमर कस ली है सभी प्रत्याशियों ने जनता को तरह तरह के लालच और वादे देना शुरू कर दिया है जन प्रतिनिधियों में जहां एक तरफ सिंबल को लेकर दौड़ चल रही है वही निर्दल प्रत्याशियों ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के बीच जाना शुरू कर दिया है 


जहां एक तरफ सभी प्रत्यासी अपनी जमीन तैयार करने की होड़ में लगे हुए हैं वहीं महिलाओं का साथ मिलने और अपने बेटे शिवम त्रिपाठी के युवाओं में लोकप्रियता के साथ नगर की निवर्तमान अध्यक्षया श्रीमती कामना त्रिपाठी अभी भी जनता की पहली पसंद बनी हुईं हैं ।


सभी वार्डों के लगातार सर्वे करने के बाद जनता का रुझान आप सभी के सामने आया है



आम जनमानस सर्वे रिपोर्ट:

कामना त्रिपाठी             39%

हबीब खान                   25%

दीपक बाबा                  15%

अहद खान                   10%

बीजेपी एवं अन्य           11%


नगर के 14 वार्डो की जनता के समर्थन की बात करे तो पहली नजर में ही नगर की लगभग 90% महिलाओं ने निवर्तमान चेयरमैन कामना त्रिपाठी के ऊपर ही अपना भरोसा जताया है।लोगों की पसंद के साथ हबीब खान दूसरे,दीपक बाबा तीसरे एवं अहद खान चौथे स्थान पर हैं हैरत की बात ये है सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशियों को बहुत कम ही लोगों ने अपनी पसंद बनाया है नगर के सभी वार्डो की एक आम सर्वे रिपोर्ट में यह बात खुल कर सामने आई है कि, कामना त्रिपाठी आज भी एक नम्बर पर बनीं हुई हैं, जबकि अन्य प्रत्याशियों की बात करे तो ज्यादातर अपनी जमीन बनाने में अभी पड़े हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.