अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत सोनौली में एक बैठक किया गया

 


अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत सोनौली में एक बैठक आहूत करते हुवे नगर के समस्त वैश्य समाज के उपस्थिति में नगर कमेटी को विस्तार करते हुवे जिला कमेटी विस्तार भी किया गया।


उपस्थित सर्व वैश्य समाज के सर्वसम्मति से सोनौली नगर अध्यक्ष के रूप में कृपाशंकर मद्धेशिया को निर्वाचित किया गया वही नगर में युवा अध्यक्ष के रूप में सोनू साहू को निर्वाचित किया गया, वही नगर संरक्षक के रूप में विजय रौनियार, जगदीश जायसवाल, राजेन्द्र अग्रहरी को नगर विस्तार की जिम्मेदारी दी गई।


निर्वाचित दोनों नगर अध्यक्ष को सम्बोधित करते हुवे जिलाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने कहा कि, वैश्य समाज देश और समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है, इस लिए सर्व वैश्य समाज की एकता और वैश्य समाज के उत्थान के लिए हमे एक होकर अपने समाज के लिए काम करना होगा, इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि, हमे राजनीति से प्रेरित ना होते हुवे बल्कि सर्व वैश्य समाज के उत्थान के लिए चलना होगा।


इसी क्रम में जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में प्रेम जायसवाल, संजीव जायसवाल, सुबास जायसवाल, रामानंद रौनियार, जय सिंह मद्धेशिया, संजीव मोदनवाल को नामित किया।


उक्त बैठक के आयोजक की जिम्मेदारी संजीव जायसवाल ने किया वही अध्यक्षता रतन गुप्ता द्वारा किया गया, इस मौके पर  रवि वर्मा, मधु वर्मा, संजू अग्रहरी, नीरज जायसवाल, गुड्डु अग्रहरी सहित सैकड़ों की संख्या में सर्व वैश्य समाज की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.