सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से डंप हुआ नगर के सड़को पर कूड़ा

 


सोनौली महराजगंज।


आदर्श नगर पंचायत सोनौली में सफाई कर्मियों की समस्या का निदान ना होने से लगातार हड़ताल ओर जाने की बात सामने आती है, वही हड़ताल पर चले जाने से नगर के मुख्य मार्ग पर कचड़ों का ढेर जमा हो गया है।


इसी क्रम में आज सुबह 9 बजे तक सफाई कर्मी जब सड़को पर नदारद रहे तो लोग कुछ समझ ही नही पाएं, सड़क पर जगह जगह कचड़ों का ढेर नजर आने लगा, कुछ देर में पता चला कि, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल दिये है, जिससे नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई।


जानकारी देते चले कि, नगर पंचायत सोनौली के सफाई कर्मियों का आरोप है कि, उनके वेतन से पीएफ आदि की कटौती बिना पीएफ खाते खुले किया जाता है जो नियम विरुद्ध है, वही वेतन कटौती को लेकर आए दिन सफाई कर्मियों का हड़ताल देखने को मिलता है।


हालांकि हड़ताल से सम्बंधित जब सूचना को लेकर जब सफाई कर्मचारी मेड विजय तिवारी से सम्पर्क किया गया तो बताया गया कि, सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले लिया है, जल्द ही नगर में सफाई व्यवस्था पटरी पर आ जायेगी। 10 बजे से सफाई कर्मियों ने हड़ताल खत्म करते हुए झाड़ू लगाना शुरू कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.