भारतीय सेना ने नेपाली सेना को भेंट किए सैन्य उपकरण, सोनौली सीमा से हुआ हस्तांतरण

 


सोनौली (महराजगंज)।


भारत नेपाल सीमा सोनौली से नेपाल सरकार नेपाली सेना को भारत सरकार भारतीय सेना की तरफ से सैन्य साजो सामान सैन्य उपकरण भेट किए गए। मौके पर पहुचे नेपाल सेना के मेजर सैन्य समान लेकर नेपाल रवाना हुए।

शनिवार की दोपहर करीब सोनौली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पहुची इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने पुलिस और एसएसबी की उपस्थिति में भारत और नेपाल के बीच सद्भावना एवं निरंतर मैत्री के प्रतीक के रूप में नेपाली सेना को सैन्य उपकरण सहित समान भेंट किए। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर्नल नेहा सिंह दिल्ली और नेपाल की तरफ से मेजर पुरुषोत्तम आचार्य ने किया। सोनौली सीमा पर एक छोटे से कार्यक्रम के दौरान इंडियन आर्मी ने नेपाल आर्मी को लाए गए सभी सैन्य उपकरण सुपुर्द कर दिया।

भारत और नेपाल दोनों देशों के बलों और लोगों के बीच सेवा, सुरक्षा, भाईचारे की भावना व्यक्त की।

नेपाली सेना के अधिकारी सरहद पर उक्त सामान को अपनी अभिरझा में लेकर गन्तव्य को रवाना हो गए।

इस सम्बंध में इंस्पेक्टर अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि नेपाल के अधिकारी नेपाल रवाना हो गए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.