भारत-नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ करते समय थाईलैंड की महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार।

 



-नेपाल से बिना इमिग्रेशन भारत में प्रवेश कर रही थी विदेशी महिला, गाड़ी और मोबाइल जब्त

   

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक  सोमेंद्र मीना के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, घुसपैठ व आपराधिक गतिविधियों* की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। SSB की 66वीं वाहिनी और थाना सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक थाईलैंड मूल की महिला सहित तीन लोगों* को गिरफ्तार किया है, जो नेपाल से अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर सुबह करीब 05:10 बजे जानकारी मिली कि एक विदेशी महिला* वाहन संख्या UP 53 ES 2289 से अवैध रूप से भारत में प्रवेश* कर सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही है। कम्पनी कमांडर निरीक्षक सामान्य कुमार पवन के नेतृत्व में SSB की टीम ग्राम महुअवा के पास NH-24 पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को सुबह 05:38 बजे रोका। तलाशी में एक महिला सहित तीन व्यक्ति सवार पाए गए।


महिला ने पहचान पत्र के रूप में थाईलैंड का पासपोर्ट* दिखाया, जिसमें उसका नाम *सुपारपोन (उम्र 43 वर्ष)*l पासपोर्ट नंबर AC 4759836, तथा वीजा संख्या 9030706BO दर्ज था।


 पूछताछ में पता चला कि महिला ने नेपाल से बिना वैध इमिग्रेशन प्रक्रिया के भारत में प्रवेश किया था।* उसने यह भी स्वीकार किया कि उसे कैलाश यादव* नामक व्यक्ति द्वारा बुलाया गया और उसी ने वाहन की व्यवस्था की थी, जिसे इंदु उर्फ वसीम अहमद* चला रहा था। जांच के दौरान महिला के बैग* से ₹16,770 नकद,* थाई मुद्रा, UAE दिरहम,* एक पुराना ₹1000 का नोट, तथा *एक Vivo Y200 मोबाइल बरामद हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.