सोनौली (महराजगंज)।
सोनौली :भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय पांडे का रविवार को सोनौली नगर के प्रमुख समाजसेवी सोनू शाहू के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने जिला अध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
संजय पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सदैव जनता और व्यापारियों के हितों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में व्यापारिक को सुचारु रखने और व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए पार्टी हरसंभव प्रयास कर रही है।
इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, समाजसेवी सोनू शाहू, विष्णु देव चौरसिया, बलराम चौधरी, धर्मेंद्र जायसवाल, कृष्णा जायसवाल सहित अनेक व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाज सेवी सोनू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की ताकत है और भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।










