सोनौली महराजगंज
नगर पंचायत सोनौली नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं जनसंवाद कार्यक्रम के क्रम में आज नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का आगमन सोनौली स्थित त्रिवेणी कटरा में भोलाराम शर्मा के आवास पर हुआ। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित व्यापारियों एवं नगरवासियों से आत्मीय संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसंवाद के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए और सभी मुद्दों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, रवि वर्मा, भोलाराम शर्मा, दीपक बाबा, महेंद्र जायसवाल, प्रेम जायसवाल, राजू जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, अशोक शर्मा, अजय अग्रवाल, रामोद मद्धेशिया, राकेश सिंह, कृपा शंकर मद्धेशिया, मनोज रौनियर, रमेश राजभर, अशोक गिरी, दीपक सहानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने विधायक के इस जनसंवाद की सराहना की और उम्मीद जताई कि उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।








